नेपाल में भारतीय बस गिरने से 41 लोगों की मौत

नेपाल में भारतीय बस गिरने से 41 लोगों की मौत

काठमांडू।  नेपाल में शुक्रवार को मर्सियांगडी नदी में भारतीय यात्री बस गिर जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई।रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। इस तरह चालक, सहचालक और कंडक्टर को मिलाकर बस में कुल 43 लोग थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।