कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन, पुलिस ने लिया पति का बयान

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन, पुलिस ने लिया पति का बयान

मुंबई। 27 जून की रात 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला  (42 साल) का निधन हो गया है। मुंबई पुलिस ने शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है। पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा, "उनका शव अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिला। मुंबई पुलिस को इसकी सूचना रात 1 बजे मिली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब तक 4 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बताया जाता है कि  शेफाली करीब 15 साल से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं। वह इससे बचने के लिए ठंडी चीजें जैसे ठंडा खाना और ड्रिंक्स नहीं लेती थीं। वह मिर्गी से बचने के लिए एक खास दिनचर्या भी अपनाती थीं। शेफाली जरीवाला के परिवार के लोग कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अस्पताल में उनकी एक करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी मौजूद हैं। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।