एस के केयर हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस महोत्सव आयोजित
गणतंत्र दिवस पर एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर में झंडोत्तोलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम हॉस्पिटल संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा की अध्यक्षता में तथा श्री अरविन्द कुमार ओझा प्रदेश अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में तथा विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील चंद्र द्विवेदी जी आई पी एस,एडिशनल डी जी, ओ एस डी छ ग़,श्री गुननिधि मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन,एडवोकेट अरुण कुमार दुबे जी ,प्रीति मिश्रा ,श्री ज्ञान प्रकाशजी भट्ट,विद्या भट्ट जी,श्री राहुल शुक्ला,विनोद प्रधान,ललित सेठी ,शरद प्रामाणिक जी, डॉ जया बाजपेई , डॉ वेदप्रकाश वर्माजी,आदि के सानिध्य में हुआ।सर्वप्रथम मां भारती के चित्र की पूजा कर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार ओझा ,गुननिधि मिश्रा डॉ सुशील चंद्र द्विवेदी ओ एस डी छ ग़ शासन ,डॉ सुनील कुमार ओझा,प्रीति मिश्रा के करकमलों से हुआ तथा राष्ट्र गान सावधान मुद्रा में किया गया तदोपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र से सम्मान किया गया । तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति गीतों से किया गया संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा द्वारा है प्रीत जहां की रीत सदा गीत प्रस्तुत हुआ शीतल साहू जी ने अर्पा पैरी के धार ,मैनेजर ललित सेठी द्वारा जहां डाल डाल पर गीत गया,प्रीति मिश्रा ने सारे जहां से अच्छा गीत गाया ,शरद प्रामाणिक ने संदेश आते हैं गीत गाया इसके अलावा मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार ओझा जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र के अंदरुनी खतरों से देश को आगाह करते हुए देश के प्रति समर्पण की व्याख्या की तथा एस के केयर हॉस्पिटल द्वारा सैनिकों को दी जा रही मुफ्त चिकित्सा की सराहना की तथा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं उक्त हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से होने वाले हेल्थ कैंप की सराहना की जो कि अब तक 143कैंप हो जाना एक उपलब्धि है श्री सुशील चंद्र द्विवेदी जी ने भारत के गौरव के सभी विषयों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी इसी कड़ी में विनोद प्रधान जी ने अपने देश को आगे ले जाने की सलाह दिए एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । सुश्री विद्या भट्ट जी ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी।राहुल शुक्ला शरद प्रामाणिक प्रीति मिश्रा जी ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी ।संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा ने भारत को उत्कृष्ट भारत बनाने अपने अपने कार्य को पूरी लगन एवं ईमानदारी से करने का संदेश दिया ।उक्त अवसर पर एस के केयर हॉस्पिटल के एप का लॉन्चिंग भी किया गया ताकि ग्रामीण क्षेत्र समेत न आ पाने की दशा में तथा इमर्जेंसी में वीडियो कंसल्टेंसी के माध्यम से उचित इलाज डॉक्टर्स से प्राप्त कर सके ।आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की प्रेरणा से एस के केयर का ऐप बनाया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आम जनता को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ये बनाया गया है।इस अवसर पर नई हाईटेक सी आर्म मशीन एवं डिजिटल सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन भी किया गया ।हॉस्पिटल की ओर से डॉ जया बाजपेई , डॉ वेदप्रकाश वर्माजी ने अपने विचारो को साझा किया एवं प्रेरक उद्बोधन दिया ,इस अवसर पर सेवक साहू ,ललित सेठी, डॉ शालिनी श्रीवास्तव, डॉ शुभम, डॉ पूजा आहूजा, डॉ पामेश साहू ,तुमेंद्र साहू, शीतल साहू,नैना,गिरजा,प्रीति भोई, नोमिका,मनीष ,गीता,जालंधर, ममता ,आदि थे अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रेयांश एंड जी एस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा ओझा जी के संदेश के साथ संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा ने किया ।



