कल शराब दुकानें बंद, शुष्क दिवस घोषित
गरियाबंद। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत छुरा की ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच के एक रिक्त पद के लिए 1 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस उइके ने मतदान क्षेत्र की सीमा से लगे 2 किलोमीटर के दायरे में स्थित खड़मा विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि शुष्क अवधि के दौरान किसी भी अधिकृत अथवा अनाधिकृत स्थान से शराब के अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री अथवा तस्करी की गतिविधियां न होने पाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि शराब के अवैध कारोबार संबंधी कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।



