छठ महापर्व आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया आमंत्रण

राजधानी रायपुर में महादेव घाट बनेगा आस्था का केंद्र

छठ महापर्व आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया आमंत्रण

रायपुर, 19 अक्टूबर। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके शासकीय आवास में मुलाकात कर उन्हें छठ पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समिति के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए महादेव घाट में आयोजित होने वाले छठ महापर्व में सम्मिलित होने की सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को महादेव घाट पर होने वाली तैयारियों की जानकारी दी और आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

छठ पूजा 2025 का आयोजन आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल में आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, संरक्षक रविंद्र सिंह, जयंत सिंह, सत्येन्द्र सिंह गौतम, वेद नारायण सिंह, संजीव सिंह, जय प्रकाश सिंह, सरोज सिंह, राणा अंकित, भरत सिंह, राजीव पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ होगी।