संविधान जागरूकता पर व्याख्यान, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का भव्य आयोजन
रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संविधान जागरूकता पर व्याख्यान, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाईन्स में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन पश्चात गणेश वंदना व हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बताया कि संविधान जागरूकता पर अधिवक्ता और सामान्य जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज त्रिपाठी द्वारा अपने ओजस्वी वक्तव्य में संविधान संशोधन और कानून के विषय में सारगर्भित जानकारी दिया गया. उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग दरअसल प्रतिबंधित वर्ग है जबकि संविधान समानता का अधिकार देता है.
कवि सम्मेलन में आमंत्रित साहित्यकार गजेन्द्र द्विवेदी - गिरीश भिलाई, सीमा पांडेय (भाठागांव), पंखुरी मिश्रा, राजकुमार धर द्विवेदी, श्रद्धा पाठक - स्वस्ती, सीमा पाण्डेय (प्रोफेसर कालोनी), रमेश तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, बिलासपुर ने काव्य पाठ किया. जिसका सभी श्रोताओं ने तालियों के साथ भरपूर आनंद उठाया.
सम्मान समारोह के क्रम में व्याख्यान हेतु श्री पंकज त्रिपाठी को "विप्र गौरव सम्मान", साहित्यकारों को "विप्र शब्द साधक सम्मान" एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को "विप्र सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, महासचिव द्वय डॉ. सुनील कुमार ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, रामवृत तिवारी, त्रिभुवन तिवारी, संजय बिलथरे, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा दुबे, कनकलता मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, वीणा ठाकुर, मिथिलेश रिछारिया, विद्या भट्ट, राधा तिवारी, अनिता दीक्षित, विनिता मिश्रा, संगीता दुबे, आभा शर्मा, निवेदिता मिश्रा, अणिमा शर्मा, स्वाती मिषश्रा, संजय अवस्थी, गिरजाशंकर दीक्षित, राजेश दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी, रमाकांत दुबे, श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी, वाय. के. मिश्रा, शशिकांत शर्मा सहित इस अवसर पर कान्यकुब्ज के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ल, पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, हेमन्त तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, साहित्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष श्री वीर अजीत शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, मैथिल ब्राह्मण कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, राजू महराज, राजेंद्र ओझा, साधना शर्मा, निशा अवस्थी, मीनाक्षी बाजपेयी सहित ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
कार्यक्रम का मंच संचालन अरविन्द ओझा, कवि सम्मेलन का मंच संचालन गजेन्द्र द्विवेदी गिरीश एवं धन्यवाद ज्ञापन नमिता शर्मा ने किया.



