महादेव के दर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह ने की पूजा अर्चना

महादेव के दर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह ने की पूजा अर्चना

चंपारण। चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह ने पूजा अर्चना की। बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा चम्पारण पहुंचे है।इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का हैलीपेड में विधायक इंद्र कुमार साहू और रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया।