*मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, नवीन अग्रवाल ने कहा— मेहनत और अनुशासन से ही विद्यार्थी गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ की नींव*

*गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, शाला प्रवेशोत्सव में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश*

*मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, नवीन अग्रवाल ने कहा— मेहनत और अनुशासन से ही विद्यार्थी गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ की नींव*

*धरसीवां, रायपुर।* गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विकासखंड धरसीवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदी में *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *पद्मश्री सम्मानित विधायक अनुज शर्मा* एवं *जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल* विशेष रूप से शामिल हुए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें पाठ्य-पुस्तक एवं शिक्षा सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले *प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित* कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व का संदेश दिया गया।

*शाला प्रवेशोत्सव बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का उत्सव : नवीन अग्रवाल*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल* ने कहा कि *“शाला प्रवेशोत्सव केवल बच्चों के विद्यालय में प्रवेश का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का उत्सव है। आज विद्यालय की ओर बढ़ रहा प्रत्येक बच्चा आने वाले कल के सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित अवसर मिलना आवश्यक है।”*

उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि *मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही सफलता की सबसे मजबूत कुंजी है।* जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने वाला विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान को प्रेरणा का माध्यम बताते हुए कहा कि एक विद्यार्थी की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।

नवीन अग्रवाल ने कहा कि *शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे मजबूत आधार है।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और पालकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

 *सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर जताया कृतज्ञता भाव*

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान को विशेष महत्व देते हुए नवीन अग्रवाल ने कहा कि *शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं।* शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सही दिशा प्राप्त करता है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज की ओर से उनके वर्षों के समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

उन्होंने पालकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विद्यालय और शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 *जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता*

कार्यक्रम में *संदीप यदु, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर; सरोज चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति; सविता चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति; शकुंतला दिलीप सेन, अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवां; दिनेश खूटे, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिक्षा विकास समिति, जनपद पंचायत धरसीवां; व्यासंक निनाद, शिक्षा समिति सदस्य एवं जनपद सदस्य; गिरधर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत मोहदी; पूजा अश्वनी वर्मा, सभापति; रत्नमणी संतोष वर्मा, सभापति; प्रीति भरत सोनी, सभापति; लक्ष्मी हितेन्द्र वर्मा, सभापति; बबीता नारायण मूर्ति, सभापति; शिखा ताम्रेश निर्मलकर, सभापति; हेमलता चन्द्रभान गाड़ा, सभापति; रूपेन्द्र साहू, सभापति; प्रमोद निनाद, सभापति; कल्याणी लक्ष्मीनारायण घेल, शिक्षा समिति सदस्य; मानसिंह वर्मा, शिक्षा समिति सदस्य* सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।