माँ समलेश्वरी के दरबार में विधायक पुरंदर मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना
संबलपुर/ रायपुर । ओडिशा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने सपत्नीक संबलपुर स्थित प्रसिद्ध माँ समलेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक माता रानी के दर्शन-पूजन किए।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने माँ समलेश्वरी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ समलेश्वरी की पावन धरती पर दर्शन-पूजन का अवसर उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभूति का क्षण है।
श्री मिश्रा ने कहा कि माँ समलेश्वरी की कृपा सदैव छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित समस्त देशवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।
इस दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की।



