एस के केयर हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
स्वतंत्रता दिवस पर एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर में झंडोत्तोलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम हॉस्पिटल संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा की अध्यक्षता में तथा अधिवक्ता श्री ब्रजेश नाथ पांडे प्रदेश संयोजक प्रदेश विधिक प्रकोष्ठ एवं स्टेट बार काउंसिल मेंबर छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में तथा विशिष्ट अतिथि डॉ लता चंद्राकर सहायक संचालक उच्च शिक्षा ,श्री रज जन अग्निहोत्री एवं श्री अजय किरण अवस्थी जी एवं एडवोकेट अरुण कुमार दुबे जी ,विनोद प्रधान,ललित सेठी , डॉ जया बाजपेई , डॉ वेदप्रकाश वर्माजी, डॉ आयुषी गोयल आदि के सानिध्य में हुआ।सर्वप्रथम मां भारती के चित्र की पूजा कर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि एडवोकेट ब्रजेश नाथ पांडे जी एवं डॉ सुनील कुमार ओझा, डॉ लता चंद्राकर डॉ आयुषी गोयल जी के करकमलों से हुआ तथा राष्ट्र गान सावधान मुद्रा में किया गया तदोपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र से सम्मान किया गया । तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति गीतों से किया गया संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा द्वारा है जहां डाल डाल पे सोने की चिड़िया गीत प्रस्तुत हुआ शीतल साहू जी ने अर्पा पैरी के धार ,मैनेजर ललित सेठी द्वारा देश मेरा रंगीला,कामिनी ने देशभक्ति गीत गाया ग्रुप डांस भी हुआ इसके अलावा मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश नाथ पांडे जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र के अंदरुनी खतरों से देश को आगाह करते हुए देश के प्रति समर्पण की व्याख्या की तथा एस के केयर हॉस्पिटल द्वारा सैनिकों को दी जा रही मुफ्त चिकित्सा की सराहना की तथा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं उक्त हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से होने वाले देवपुरी हेल्थ कैंप की सराहना की जो कि अब तक 183कैंप हो जाना एक उपलब्धि है यह हेल्थ कैंप श्री विवेक बाजपेई के सहयोग से हुआ ।डॉ लता चंद्राकर जी ने भारत के गौरव के सभी विषयों पर प्रकाश डालते हुए एस के केयर हॉस्पिटल को शुभकामनाएं दी इसी कड़ी में विनोद प्रधान जी ने अपने देश को आगे ले जाने की सलाह दिए एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के श्री रज्जन अग्निहोत्री जी एवं भाजपा नेता श्री अजय किरण अवस्थी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा ने भारत को उत्कृष्ट भारत बनाने अपने अपने कार्य को पूरी लगन एवं ईमानदारी से करने का संदेश दिया ।उक्त अवसर पर एस के केयर हॉस्पिटल के एप का लॉन्चिंग भी किया गया ताकि ग्रामीण क्षेत्र समेत न आ पाने की दशा में तथा इमर्जेंसी में वीडियो कंसल्टेंसी के माध्यम से उचित इलाज डॉक्टर्स से प्राप्त कर सके ।आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की प्रेरणा से एस के केयर का ऐप बनाया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आम जनता को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ये बनाया गया है।इस अवसर पर नई हाईटेक सी आर्म मशीन एवं डिजिटल सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन भी किया गया ।हॉस्पिटल की ओर से डॉ आयुषी गोयल डॉ वेदप्रकाश वर्माजी डॉ जया बाजपेयी ने अपने विचारो को साझा किया एवं प्रेरक उद्बोधन दिया ,इस अवसर पर सेवक साहू ,ललित सेठी, डॉ शालिनी श्रीवास्तव, डॉ शुभम, डॉ पूजा आहूजा, डॉ योगेश ,तुमेंद्र साहू, शीतल साहू,गिरजा,प्रीति भोई, नोमिका,मनीष ,गीता,जालंधर, ममता ,आदि थे अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया एवं धन्यवाद ज्ञापन नवीन फाउंडेशन एवं श्रेयांश एंड जी एस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा ओझा जी के संदेश के साथ संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा ने किया ।



