" विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर और BNI Icons द्वारा स्टेशनरी सामग्री वितरित "
विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एवं BNI Icons के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। छात्र-छात्राओं को ड्राइंग बुक्स ,कलर पेंसिल, रबर और चॉकलेट आदि का वितरण किया गया ।रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष रो. डॉक्टर प्रीता लाल ने बताया की लगभग दो सौ विद्यार्थियों को यह सामग्री वितरित की गई है और भविष्य में भी इस शाला के विद्यार्थियों के लिए लेखन सामग्री, बेल्ट और टाई के वितरण की योजना है। रोटरी क्लब आफ रायपुर के सेक्रेटरी रो निपेश प्रजापति ने यह जानकारी दी कि यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ रायपुर और BNI Icons के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है और इसका उद्देश्य समाज के निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मुखरित करना है ।शासकीय प्राथमिक शाला के प्राचार्य डॉ आनंद मसीह ने साधुवाद देते हुए कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से बहुत सार्थक होते हैं क्योंकि उनके पास सुविधाओं और संसाधनों की कमी होती है ।इस अवसर पर रोटरी क्लब आफ रायपुर परिवार के कई सदस्य और BNI Icons की ओर से अभय नथानी, सुमीत सोनी,हार्दिक राठौर,अंकित जैन,सानिध्य जैन उपस्थित रहे।



