" डिजिटल साक्षरता और साइबर सिक्योरिटी अभियान आयोजित
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा दिनांक 20 9 26 को संजीवनी वृद्ध आश्रम कोटा और लायंस क्लब द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम श्याम नगर में डिजिटल साक्षरता और साइबर सिक्योरिटी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के माध्यम से वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को सचिव निपेश प्रजापति द्वारा यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार से हैकर्स उनके फोन को हैक कर उनके अकाउंट में पड़ी राशि को चुरा सकते हैं ।उन्हें यह भी बताया गया कि आज के साइबर क्राइम का नया तरीका है यह है कि हकेट फोन मांगते हैं अपनी असमर्थता बताते हुए कि उनके फोन से कॉल नहीं लग पा रहा है और एक कॉल करना है ,और जब हम उन्हें फोन दे देते हैं तो वह कुछ क्षणों में हमारे फोन का सारा डाटा हैक कर देते हैं सारी कॉल्स और सारे डिटेल्स ट्रांसफर कर लेते हैं जिससे हम परेशानी में पड़ जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि कैसे इस प्रकार भारत में अब तक एक करोड़ का स्कैम हो चुका है जिसमें 60% लोगों की राशि ना वापस आई है ना उसकी कोई जानकारी मिली है। रो प्रिंस जैन ने इसमें आगे जानकारी देते हुए कहा के छोटे बटन वाले फोन के माध्यम से भी यदि हम अपना राशि का आहरण या हस्तांतरण करते हैं तो ऐसी स्थिति में सावधानी की आवश्यकता है वरना हमारा अकाउंट हैक हो सकता है हमारे खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 1930 साइबर क्राइम का टोल फ्री नंबर है यदि कोई साइबर क्राइम होता है तो तुरंत इस पर जानकारी दी जानी चाहिये। रो प्रिंस जैन ने AI द्वारा आवाज, फोटो को को किस प्रकार से बदला जा सकता है और धोखा घड़ी की जा सकती है यह भी बतलाया। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम अपना मोबाइल बदलते हैं या उसकी एक्सचेंज में देते हैं तो हमें उसका डाटा पूरा खाली करके उसकी फैक्ट्री रिसैटिंग करना चाहिए ।रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष रो प्रीता लाल ने बताया कि मोबाइल के प्रयोग में हमें सावधानी और सतर्कता रखनी चाहिये ताकि हम इस प्रकार के किसी स्कैन में ना पड़े। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम बुजुर्गों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें साइबर क्राइम की जानकारी दे रहे हैं ताकि वह किसी किस्म की दिक्कत में ना पड़े ।उन्होंने यह भी बताया कि कैसे मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप इंटरनेट ब्राउजिंग और AI का प्रयोग करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है ,अपनी रोजमर्रा की समस्याओं से निपटा जा सकता है और उसका समाधान प्राप्त किया जा सकता है । कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रो योगेश अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर हमेशा से ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने का कार्य करता रहा है। उन्होंने वृद्ध आश्रम के विभिन्न बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया बातचीत की और उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया ।इस अवसर पर संजीवनी वृद्ध आश्रम कोटा में बुजुर्गों की आवश्यकता की वस्तुएं हरी सब्जियां आदि प्रदान कि गईं और लायंस वृद्ध आश्रम श्याम नगर में सेब और केला वितरित किया गया।



