कबीरधाम में 3.38 करोड़ के सड़क निर्माण का भूमिपूजन
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों को मजबूत एवं टिकाऊ सड़क नेटवर्क की सौगात मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन दोनों कार्यों पर कुल 3 करोड़ 38 लाख 65 हजार रुपए की लागत आएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम लखनपुर से कान्हाभैरा तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 97 लाख रुपए है। वहीं ग्राम रबेली में ग्राम गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य की लागत 41 लाख 65 हजार रुपए है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित एवं सर्व मौसम में आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि परिवहन एवं स्थानीय व्यापार को सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीण विकास की रीढ़ बनेंगी सड़कें
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में अभूतपूर्व एवं चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ सिद्ध होंगी और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे रोजगार, व्यापार और सामाजिक विकास के नए अवसर भी सृजित करती हैं। कवर्धा विधानसभा में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, प्रकाश चंद्रवंशी, खेमराज साहू, राम सिंह ठाकुर, दिनेश जयसवाल, प्रताप चंद्रवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती शैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी सरपंच लखनपुर, कोमल चंद्रवंशी सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, लखनपुर, डॉ. पूनाराम सिहवारे, श्रीमती जमुना गणेश चंद्रवंशी सरपंच कान्हाभैरा, श्रीमती नेहा दिनेश झरिया सरपंच रबेली, मुनि राम चंद्रवंशी, राजेश साहू, दिलीप चंद्रवंशी, शिवकुमार साहू, भरत चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने जताया आभार
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क समस्या का अब स्थायी समाधान हो रहा है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास तेज होगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।
प्रगति के पथ पर कवर्धा विधानसभा
यह भूमिपूजन कार्यक्रम कवर्धा विधानसभा में विकास की निरंतर चल रही प्रक्रिया का एक और सशक्त उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।



