अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे एस के केयर में मनाया गया
आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार ओझा ने दीप प्रज्वलन किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि नर्सिंग का कार्य एक हेल्थ सेक्टर का कार्य तो है ही परंतु नर्सेज का कार्य मानवता सेवा उच्च आदर्श एवं सहृदयता का कार्य है अर्थात जॉब के साथ सोशल वर्क एवं हमारे हॉस्पिटल में नर्सेज बहुत अच्छी हैं एवं उनके हितों को सुरक्षित रखने कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे अन्य डायरेक्टर एवं श्रेयांस एंड जी एस ओझा फाउंडेशन की चेयरपरसन श्रीमती सीमा ओझा जी ने नर्सिंग कार्य को अच्छे से मुस्कुराहट एवं मरीज को संबल देते हुए करने एवं मिलकर सभी को छत्तीसगढ़ महतारी के मान को बढ़ाने अपना कार्य बेहतरीन करने का आव्हान किया। डॉ आयुषी गोयल एम डी मेडिसिन ने नर्सेज को उनके समन्वित प्रयास के लिए आशीर्वचन दिया । डॉ सेवक साहू ने कहा कि हमारे हॉस्पिटल की नर्सेज अपने सेवा भाव के लिए सभी मरीजों के बीच अच्छा उदाहरण हैं।इसी के साथ केक काट कर तथा मिठाई एवं अल्पाहार के साथ उक्त आयोजन संपन्नहुआ आभार प्रदर्शन तुमेंद्र साहू ने किया उक्त अवसर पर डॉ सुनील कुमार ओझा, डॉ आयुषी गोयल, डॉ सेवक साहू डॉ जया बाजपेई डॉ अंसारी डॉ पामेश , डॉ पूजा आहूजा ,ललित सेठी ,तुमेंद्र साहू,शीतल साहू , भीतिका,फुलेश्वरी, तुषार,गिरिजा,सरोज,दीपिका,नेहा,गीतू,जितेंद्र, प्रीति भोई,कुलेश्वर,गीता,तारिणी,योगेश्वरी,संगीता ,खुशबू ,प्रिया, ख़ेमिन, खिलेश्वरी, डेमिन निर्मला,भुवनेश्वरी,हिमाद्रि, मनोरमा,राजेश्वरी,कविता,लक्ष्मी,मानसी,राधिका, नॉमिका, जालंधर,ममता आदि उपस्थित रहे ।



