पत्रकारिता में रोजगार की संभावना प्रशिक्षण पूर्ण
संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेन्द्रनगर प्राचार्य डॉ उषा किरण जी की अनुमति एवं हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बी डी थदलानी अतिथि व्याख्याता डॉ मीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में
एम ए.द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने इन्टर्नशिप पत्रकारिता में रोजगार की संभावना विषय पर,इन्टर्नशिप पूर्ण किया। जिसमें युवा छात्राओं ने समाचार प्रबंधन, समाचार संपादन, प्रेस विज्ञप्ति,रेडियो वार्ता, साक्षात्कार,अग्रवाणी, वीडियो एडिटिंग, टी.वी. प्रोडक्शन आदि महत्वपूर्ण विषय पर विधिवत दस दिवसीय प्रशिक्षण लिया।यह प्रशिक्षण अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती के पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे के निर्देशन एवं हेमंत सहगल, ऋतुलता जी के सहयोग से छात्राओं ने प्राप्त किया। हिन्दी में रोजगार की संभावना पर अपूर्वा यादव,दीक्षा साहू,दिव्या पाल,एकताभारती,इन्द्रणी साहू,झरना,नेहा डहरिया,ममता साहू,मधु तिवारी,पूजा साहू,पूजा प्रधान,प्रीति चौहन,श्वेता यादव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



