छत्तीसगढ़ के निर्माता पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई

Gunanidhi Mishra

छत्तीसगढ़ के निर्माता पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं  महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती आशीर्वाद भवन में मनाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एंव पदाधिकारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विद्वान वक्ताओं ने दोनो महापुरूषों की जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि महामना मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। आज काशी हिन्दू विश्वनाथ विद्यालय मालवीय जी के कारण स्थापित हो सका और यह देश का गौरवशाली संस्थान है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर यहां की जन जन के लिए विकास का, प्रगति का द्वार खोल दिया। यहां की कला, संस्कृति और साहित्य को विश्व स्तर पर पहचान मिली यहां की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला एवं आर्थिक संसाधनों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। बाजपेयी जी ने सारी दुनिया में भारतीय संस्कृति और संस्कार की पहचान कराई और अपने ओजस्वी भाषणों से समाज को एक नई दिशा दी और अपने विचारों से प्रेरित किया। आयोजन में आये हुए सभी अतिथियों का प्रदेश अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल एंव प्रदेश महासचिव पं. अरविंद दीक्षित ने स्वागत किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजीव अवस्थी (बिलासपुर), पं. मनोज शुक्ल, श्रीमती मनीषा शुक्ला(बलौदाबाजार), पं. चन्द्रभूषण बाजपेयी, पं. प्रकाश अवस्थी,, पं. रवीन्द्र शुक्ल थे। कार्यक्रम का संचालन पं. अजय अवस्थी किरण ने किया। महापुरूषों की छायाचित्रों पर बिलासपुर से पं. बी.के.पाण्डेय, पं. आदित्य त्रिपाठी, पं. अम्बिकाचरण पाण्डेय, बिलासपुर से पं. रामप्रसाद शुक्ल, पं. अरविंद दीक्षित, पं. प्रभात मिश्र, पं.मनोज शुक्ला, डॉ. राजीव अवस्थी, पं.संदीप बाजपेयी, पं. शैलेष बाजपेयी, पं.कृष्ण मोहन पाण्डेय, भिलाई दुर्ग से पं. राधेगोविंद बाजपेयी ,पं. गुरूप्रसाद तिवारी, पं. उमाकांत मिश्र, श्रीमती ममता अवस्थी, श्याम तिवारी, पं. सोमेश त्रिवेदी, राजनांदगांव से प्रो. राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित पं. प्रदीप मिश्र, भाटापारा से पं.अटल त्रिवेदी, पं.अजयकांत शुक्ल, पं. मनोज मिश्र, पं. मनीष मिश्र, पं. राजा त्रिवेदी, श्रीमती साधना मिश्रा, श्रीमती ममता अवस्थी, श्रीमती स्वर्णलता त्रिवेदी, श्रीमती तृप्ति शुक्ला, सुश्री मुनिया तिवारी, रायगढ़ से  पं.दयासागर मिश्र, पं. दयानंद अवस्थी, पं. प्रशांत मिश्र, पं.अखिलेश बाजपेयी, बलौदाबाजार से पं. प्रदीप बाजपेयी, पं. अरविंद शुक्ल, पं. प्रमोद शुक्ल, पं. शरद शुक्ल, श्रीमती मृदुला अवस्थी, श्रीमती शशि शुक्ला, श्रीमती सुलक्षणा मिश्रा, श्रीमती शीला शुक्ला, श्रीमती शैलजा मिश्रा, रायपुर से पं. दीपक दुबे, पं. अरूण शुक्ल, पं. सुरेश मिश्र, पं. राघवेन्द्र मिश्र,पं. रज्जन अग्निहोत्री, गौरव शुक्ल,  कांकेर भानुप्रतापपुर से पं. श्याम शुक्ला ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। आभार प्रदर्शन पं. संदीप बाजपेयी (बिलासपुर) ने किया।  इस अवसर पर, बिलासपुर पं. शैलेष दीक्षित, पं.राजन दीक्षित, पं. योगेश शुक्ल,पं. अभिषेक मिश्र, पं. चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, श्रीमती वंदना शुक्ला,  श्रीमती मुदुला अवस्थी, पं. राजकुमार अवस्थी, पं. चन्द्रभूषण बाजपेयी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. गिरिजा शंकर दीक्षित, पं. चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, पं. जे. पी. मिश्र, पं. प्रमोद दीक्षित, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती निलिमा शुक्ला, श्रीमती संध्या मिश्रा,श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती शर्मिला शुक्ला, श्रीमती शशि शुक्ला, श्रीमती अभिलाषा तिवारी, श्रीमती रेखा त्रिवेदी, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती शकुंतला तिवारी, श्रीमती मीनाक्षी बाजपेयी, श्रीमती कीर्ति अग्निहोत्री, श्रीमती रोशनी शुक्ला, श्रीमती सरिता दीक्षित, श्रीमती अंजु पाण्डेय, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, श्रीमती कंचन मिश्रा, पं. अजय अवस्थी‘किरण’, पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. हेमन्त तिवारी, पं. सुशील तिवारी, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. विजय शुक्ल, पं. विद्वोष द्विवेदी, पं. रमाकांत अवस्थी, पं. प्रशांत तिवारी, पं. प्रभात मिश्र (कुम्हारी), पं. इन्द्र कुमार तिवारी, पं. अनुराग शुक्ल, पं. अमित बाजपेयी, पं. श्याम तिवारी (दुर्ग), पं. श्रीकांत अवस्थी, निर्मल अवस्थी, पं. शारदा प्रसाद बाजपेयी, पं. आनंद मिश्र, पं. रविन्द्र शुक्ल, श्रीमती विभा शुक्ला, प्रो. अनिल दीक्षित, श्रीमती उषा अग्निहोत्री, श्रीमती आशा दुबे, पं. शशिकांत दीक्षित, पं. गोपाल मिश्र, पं. राजेश शुक्ल, पं. चन्द्रपदीप बाजपेयी, पं. दिव्य प्रकाश दुबे, पं. शैलेष दीक्षित, पं. आशीष शुक्ल, पं. रितेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।