छत्तीसगढ़ के युवाओं का वैश्विक डंका: स्वदेशी 'Voice AI' तकनीक पर आधारित "रेडियो संगवारी" अलेक्सा स्किल का मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक शुभारंभ
* एक साथ ५ देशों (भारत, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और जर्मनी) में लाइव लॉन्च हुई रेडियो संगवारी की अलेक्सा स्किल; डैशबोर्ड पर लाइव दिखा ग्लोबल लॉन्च। * बिना किसी बाहरी सहयोग के रायपुर की इन-हाउस तकनीकी टीम ने तैयार की अत्याधुनिक स्मार्ट स्पीकर वॉइस सर्विस। * मुख्यमंत्री निवास में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुना निधि मिश्रा की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ हाई-टेक शुभारंभ। * विश्व के किसी भी कोने से अब केवल "Alexa, Open Radio Sangwari" बोलने पर गूंजेगी छत्तीसगढ़ की माटी की आवाज़।
रायपुर (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-कला, संस्कृति और भाखा-बोली को वैश्विक डिजिटल पटल पर स्थापित करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। छत्तीसगढ़ के पहले आत्मनिर्भर डिजिटल रेडियो प्लेटफॉर्म "रेडियो संगवारी" की अत्याधुनिक Amazon Alexa Voice Skill का आधिकारिक और भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुणानिधि मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक सिंगल क्लिक के जरिए इस अलेक्सा स्किल को लाइव लॉन्च किया, जो एक साथ दुनिया के ५ प्रमुख देशों—भारत, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और जर्मनी में एक्टिवेट हो गई। स्क्रीन पर लाइव डैशबोर्ड के माध्यम से इन देशों में स्किल के एक साथ लाइव होने का ऐतिहासिक नज़ारा भी देखा गया।
कार्यक्रम में रेडियो संगवारी टीम की ओर से संस्थापक राहुल शर्मा एवं सहसंस्थापक डॉ. हेमंत सिरमौर उपस्थित रहे ।
इस तकनीकी उपलब्धि की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस बेहद जटिल और आधुनिक 'वॉइस कंट्रोल एआई स्किल' को रेडियो संगवारी की रायपुर स्थित इन-हाउस तकनीकी टीम (बीसेंट सर्विसेज) ने बिना किसी बाहरी या विदेशी एजेंसी की सहायता के, पूरी तरह स्वदेशी और आत्मनिर्भर होकर तैयार किया है।
मुख्यमंत्री का संदेश: "डिजिटल छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर युवाओं का बेमिसाल उदाहरण"
इस क्रांतिकारी 'Voice AI' सर्विस को वैश्विक स्तर पर लाइव लॉन्च करने के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा:
"छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति हमारी अनमोल धरोहर है। इसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरी दुनिया के घर-घर तक पहुँचाना एक अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है। मुझे यह जानकर अत्यंत गर्व है कि हमारे रायपुर के स्थानीय युवाओं ने बिना किसी बाहरी मदद के इतनी एडवांस्ड 'Voice AI' तकनीक को खुद विकसित किया है। ५ देशों में एक साथ इसका लाइव लॉन्च होना हमारे विज़न 'डिजिटल छत्तीसगढ़' और 'आत्मनिर्भर भारत' का साक्षात और उत्कृष्ट उदाहरण है। 'हमार भाखा, हमर गीत' की यह गूंज अब दुनिया भर के स्मार्ट डिवाइसेस पर गूंजेगी।"

श्री राजीव लोचन महाराज एवं श्री गुणानिधि मिश्रा ने जताया गर्व
कार्यक्रम में उपस्थित गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज ने कहा कि तकनीक जब संस्कृति से जुड़ती है, तो वह लोक-कल्याण और अपनी जड़ों के संरक्षण का सबसे बड़ा माध्यम बन जाती है। रेडियो संगवारी ने छत्तीसगढ़ी माटी की मिठास को वैश्विक पहचान दिलाई है।
वहीं, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुणानिधि मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे तकनीकी क्षमता में दुनिया के किसी भी विकसित देश से पीछे नहीं हैं। ५ देशों में एक साथ अलेक्सा स्किल का लॉन्च होना राज्य के युवा नवप्रवर्तकों (Innovators) और डिजिटल स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है।
संस्थापक राहुल शर्मा का वक्तव्य: "वैश्विक प्रवासियों को माटी से जोड़ना ही लक्ष्य"
इस अवसर पर अपनी तकनीकी प्रस्तुति देते हुए रेडियो संगवारी के संस्थापक एवं संचालक राहुल शर्मा ने कहा:
"हमारा उद्देश्य शुरू से ही छत्तीसगढ़ी भाषा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से दुनिया भर में फैले छत्तीसगढ़ी समुदाय और नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा है। अलेक्सा वॉइस स्किल का यह ग्लोबल लॉन्च हमारी तकनीकी यात्रा का एक बड़ा पड़ाव है। अब अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी या भारत—दुनिया के किसी भी कोने में बैठा हुआ व्यक्ति केवल 'Alexa, Play Radio Sangwari' कहकर अपनी मातृभूमि की आवाज़ और लोक-संगीत से 24x7 सीधे जुड़ सकता है। हम माननीय मुख्यमंत्री जी, श्री राजीव लोचन महाराज जी एवं श्री गुणानिधि मिश्रा जी के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने इस स्वदेशी तकनीकी पहल को अपना आशीर्वाद दिया।"

कैसे काम करती है यह अत्याधुनिक तकनीक?
रेडियो संगवारी की यह अलेक्सा स्किल पूरी तरह से अमेज़न के वॉइस क्लाउड और एआई इंटरैक्शन मॉडल पर आधारित है। उपभोक्ता अपने अलेक्सा-सक्षम स्मार्ट स्पीकर (Amazon Echo Devices), स्मार्टफोन या अन्य स्मार्ट डिवाइसेस पर बेहद आसान वॉइस कमांड देकर इस रेडियो स्ट्रीम को बिना किसी रुकावट के सुन सकते हैं। यह भारत के उन गिने-चुने स्वतंत्र डिजिटल ब्रॉडकास्टर्स की श्रेणी में शामिल हो गया है जो डायरेक्ट-टू-स्मार्ट होम इकोसिस्टम पर ग्लोबल लाइव हैं।
संपादकीय जानकारी (About Radio Sangwari):
"रेडियो संगवारी" (टैगलाइन: "हमर भाखा, हमर गीत") छत्तीसगढ़ का अग्रणी डिजिटल मीडिया और पहला इंटरनेट रेडियो मंच है, जो बीसेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है। संस्थापक राहुल शर्मा के नेतृत्व में डॉ. हेमंत सिरमौर, डॉ. सुरेश शुक्ला, हरीश रावते, अखिलेश सोलोमन, सलमा अख्तर, शिवनंदन सरोज एवं श्रीमती तिलका साहू सहित समर्पित सांस्कृतिक व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा इस मंच का संचालन किया जा रहा है। यह मंच अपनी उच्च तकनीकी सटीकता, विश्वस्तरीय स्ट्रीमिंग बिटरेट और डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों (IIM रायपुर) तथा बड़े कॉर्पोरेट आयोजनों का आधिकारिक डिजिटल रेडियो पार्टनर रहने के साथ-साथ यह मंच छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति, सुवा, पंथी, पंडवानी, भरथरी और हल्बी-गोंडी संगीत के संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित है।



