राजा तालाब में गूंजा लोकमाता अहिल्याबाई का जयघोष, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजा तालाब स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने अपने कुशल प्रशासन, न्यायप्रियता, सेवा, धर्म एवं जनकल्याण के कार्यों से देश में एक अमिट पहचान बनाई। उनका जीवन त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों एवं जनोपयोगी स्थलों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ जी , किशोर महानंद जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।



