" कहानियों से रोशन एक खूबसूरत सुबह "

" कहानियों से रोशन एक खूबसूरत सुबह "

सरकारी प्राथमिक विद्यालय, अमलीडीह में कक्षा 1, 2 और 3 के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ एक खूबसूरत Storytelling Session करने का सुश्री तोरल नारंग के लिए बेहद भावुक और आनंददायक रहा।
इस कार्यक्रम का आयोजन Rotary Club of Raipur द्वारा किया गया, जिसमें कुल 38 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नन्हीं-नन्हीं आँखों में बड़ी-बड़ी जिज्ञासाएँ थीं, चेहरों पर मासूम मुस्कान और हर कहानी के साथ बढ़ता हुआ उत्साह। कभी पूरा कमरा खिलखिलाहट से गूँज उठता कभी नन्हे हाथ तालियों से भर उठते और कभी बच्चे अपनी कल्पनाओं की खूबसूरत दुनिया में खो जाते।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ रायपुर
रो डॉ प्रीता लाल,डॉ नम्रता ध्रुव,डॉ आनंद मसीह प्राचार्य शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह, 
डॉ रीता अन्टोनी प्राचार्य,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमलीडीह, की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर से श्री कृष्णा और नंदू भी उपस्थित रहे।

यह केवल एक Story Session नहीं था, यह बच्चों के साथ जुड़ने, उन्हें सुनने, उनकी कल्पनाओं को पंख देने और उनके भीतर कहानियों के प्रति प्रेम जगाने की एक छोटी सी कोशिश थी।
इन बच्चों ने एक बार फिर याद दिलाया कि खुशी और सपनों को महँगी चीज़ों की नहीं, बस थोड़े से प्यार, ध्यान, प्रोत्साहन और अपनापन की ज़रूरत होती है।

उनकी चमकती आँखों, खिलखिलाती मुस्कानों और मासूम उत्साह ने इस सत्र को एक सार्थक प्रयास बना दिया।