वृद्धजनों के बीच सेवा-संवेदना के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस : पुरन्दर मिश्रा

वृद्धजनों के बीच सेवा-संवेदना के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर। देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायपुर उत्तर विधानसभा के श्याम नगर स्थित लायंस वृद्धाश्रम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फल वितरण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धजनों के बीच समय बिताते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी तथा सेवा, सम्मान और संवेदना के भाव के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस मनाया।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय की भावना को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश देता है। वृद्धजनों की सेवा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना स्वयं में सौभाग्य और प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक पहुंचकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे सेवा कार्य सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के साथ ही लोगों को मानवता और परोपकार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय जी, जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता जी, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संजय कोपुलवार जी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वृद्धजनों के बीच सेवा, सम्मान और आत्मीयता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस मनाना सभी के लिए सुखद एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा।