स्वर्गीय योगेश शर्मा जी को विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर। आज रायपुर के सूरज बिहार भवन में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजक श्रीमती हरशिला रूपाली शर्मा जी के चाचाजी स्वर्गीय श्री योगेश शर्मा जी के शोक कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय श्री योगेश शर्मा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



