वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का दीपावली मिलन संपन्न

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का दीपावली मिलन संपन्न

रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ का दीपावली मिलन व सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक होटल रियल केम्बो, देवेन्द्र नगर, रायपुर में रविवार 15 नवम्बर को दोपहर 12 से बजे से आयोजित की गई. इसके अतिथि प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट श्री त्रयंबक शर्मा, संपादक कार्टून वाच थे. 
सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान का स्मरण करते हुए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की. दीपावली मिलन बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें  चाणक्य स्मृति दिवस पर परिचर्चा व धार्मिक प्रश्नोंत्तरी, परिवार परिचय सम्मेलन के माध्यम से योग्य वर-वधु के रिश्ते उपलब्ध कराना, महिला शिखर सम्मान, भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती, तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण आदि प्रमुख आयोजन किये जाते है. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों से आगामी आयोजित कार्यक्रमों हेतु संयोजक बनाकर तैयारी प्रारंभ करने का आव्हान किया.
इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें अतिथि कार्टूनिस्ट श्री त्रयंबक शर्मा सहित उपस्थित सभी सदस्यों को "कार्टून का समाज पर प्रभाव" के विषय में अपने अपने अनुभव बताने थे. चंदा मामा से लेकर लोटपोट, मधु मुस्कान, आज तक का सो सॉरी, टीवी पर बच्चों के कार्टून फ़िल्म तक सब कुछ इस चर्चा में आ गया और कार्टून के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पर विचार प्रगट किया गया. एक सदस्या ने कहा कि मेरे घर में पाँच कार्टून हैं.  यशवंत पुरोहित ने कहा कि आदमी कार्टून के रूप में ही जन्म लेता है और उसकी माँ 25 साल तक मेहनत करके उस कार्टून को आदमी बनाती है. फिर ज़िंदगी में दूसरी महिला पत्नी बनकर आती है जो उसे वापस कार्टून बनाने में लग जाती है. इस तरह की अनेक रोचक बातें हुई और हास्य विनोद के फटाके छोड़े गए. 
इस बैठक के आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, सलाहकार त्रिभुवन तिवारी एवं महासचिव सुमन मिश्रा थे. कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन महासचिव डॉ सुनील ओझा द्वारा किया गया. 
दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, अरविन्द ओझा,  नमिता शर्मा, डॉ सुनील ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, संजय अवस्थी, अभिषेक त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, कनकलता मिश्रा,  रमाकांत दुबे, अभिलाषा दुबे, अर्चना तिवारी, विद्या भट्ट, रीता तिवारी, संगीता पुरोहित, नीरज जोशी, उमेश शर्मा सहित अनेक विप्रजन उपस्थित थे.