रायपुर पतंग दुकानों पर छापामार कार्रवाई, तीन दुकानों से डेढ़ से दो किलो तक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त
रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन 4 और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने गोलबाजार क्षेत्र की पतंग दुकानों पर औचक जांच की। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन में, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर तथा निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई। निरीक्षण के दौरान तीन दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। सिटी पतंग भंडार बूढ़ातालाब से 2 किलो, मोती पतंग भंडार बूढ़ातालाब से 1 किलो और संजय पतंग भंडार सदर बाजार से डेढ़ किलो चाइनीज मांझा जब्त किया गया। वहीं, संगम काइट सेंटर गोलबाजार का भी निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में फायरमैन ग्रेड 2 जीतेंद्र यादव, अनिल मांडगे और सुपरवाइजर सुनील क्षत्री सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम और निगम जोन 4 का अमला शामिल रहा।



