घर में घुसकर 50 हजार नकद चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
Or login with email
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बिलासपुर दयालबंद क्षेत्र के नारियलकोठी में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। घरवाले सोते रहे और चोर घर में घुसकर आलमारी से 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर मनजीत सलूजा उर्फ निक्कू, निवासी दयालबंद नारियलकोठी, 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे परिवार के साथ भोजन कर सो गए थे। रात लगभग 12:15 बजे उनकी भतीजी ने फोन कर घर में किसी के घुसने की सूचना दी। इसके बाद वे अपने भाई और भतीजे के साथ ऊपर कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग चुका था।
जांच में आलमारी से 50 हजार रुपये नकद गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात युवक दरवाजे से कूदकर भागते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Dr. Hemant Sirmour Sep 10, 2026 0 39
Dr. Hemant Sirmour Sep 5, 2026 0 28
Dr. Hemant Sirmour Sep 9, 2026 0 28
HARISH KUMAR RAWTE Apr 29, 2023 2 322
HARISH KUMAR RAWTE Nov 21, 2022 0 255
HARISH KUMAR RAWTE Nov 14, 2022 0 265
HARISH KUMAR RAWTE Oct 1, 2022 0 293
Dr. Hemant Sirmour Jul 29, 2026 0 20
Dr. Hemant Sirmour Nov 2, 2025 0 86
Dr. Hemant Sirmour Sep 7, 2026 0 6
Dr. Hemant Sirmour Sep 10, 2026 0 15
HARISH KUMAR RAWTE Apr 29, 2023 0 245
Rahul Sharma Jan 27, 2023 0 180
यहां पढ़ें ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में जिनके सेवन से प्रोटीन की अच्छी खुराक...