नारायणपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलवाद के केंद्रीय कमेटी मेंबर को किया ढेर
प्रदेश में महतारी सदन के निर्माण एवं राज्य सरकार के खास कार्यक्रम दीदी के गोठ से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती : विजय शर्मा

रायपुर। बस्तर के नारायणपुर में नक्सल के दो सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर को ढेर करने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पर कहा कि लगातार मिल रही सफलताओं के बीच सुरक्षा बलों ने वरिष्ठ नक्सली कैडरों को मार गिराया है। नक्सलियों के वरिष्ठ नेतृत्व का खात्मा हो रहा है, उनका संगठन कमजोर पड़ रहा है। वर्ष 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलियों से बातचीत को लेकर टिप्पणी पर विजय शर्मा ने कहा की मेरी मानसिक स्थिति स्थिर है। और उनका उद्देश्य बस्तर में विकास लाना है। साथ ही बस्तर में विकास पहुंचे इस सवाल पर कहा की ये कांग्रेस नक्सलवाद का खात्मा क्यों नहीं चाहती है।
उप मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदन के लोकार्पण को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से माताओं और बहनों की यह मांग थी। राज्य में 29 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। अब उनके लिए बेहतर रहने की व्यवस्था होगी। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई है।