मितानिन दिवस पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड की 22 मितानिन बहनों का हुआ सम्मान

मितानिन दिवस पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड की 22 मितानिन बहनों का हुआ सम्मान

रायपुर।* मितानिन दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही 22 मितानिन बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्षद श्री कैलाश बेहरा के कार्यालय में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री सौरभ मिश्रा ने पार्षद श्री कैलाश बेहरा के साथ मिलकर सभी 22 मितानिन बहनों को सम्मानित किया तथा उनके द्वारा समाज और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला हैं। वे घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण तथा जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका समर्पण, सेवाभाव और मेहनत समाज के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर भाजपा शंकर नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री आकाश तिवारी एवं तेलीबांधा मंडल महामंत्री श्री महेश बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मितानिन बहनों के सेवा, समर्पण और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नमन करते हुए उन्हें मितानिन दिवस की शुभकामनाएं दीं।