इस वक्त की बड़ी खबर , नीट-यूजी परीक्षा रद्द
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नीट-यूजी परीक्षा-2026 रद्द हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के कारण नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक की जांच सीबीआई (CBI) करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। दावा किया जा रहा था कि एग्जाम के 125 सवाल हूबहू गेस पेपर से मेल खा रहे थे। इसके बाद NTA ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।



