बिजनेस 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, क्या और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

बिजनेस  10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, क्या और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बाद तेल कंपनियों ने खुदरा दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ सकता है।ईंधन की कीमतें बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका है। इसका असर सब्जी, राशन समेत रोजमर्रा के जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। लगातार तीसरी बार दाम बढ़ने से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।