छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी में रक्षा क्षेत्र में बन रही नई संभावनाएँ, बिलासपुर में फैक्ट्री और कैंटोनमेंट स्थापित करने का केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने दिलाया भरोसा

नई दिल्ली में हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने बिलासपुर में रक्षा सामग्री की फैक्ट्री और आर्मी कैंटोनमेंट स्थापित करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कई नीतिगत विषयों पर भारत सरकार के विभिन्न मंत्रियों से चर्चा की। इस दौरान सबसे सार्थक बैठक रक्षा मंत्री के साथ हुई। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू भी बैठक में मौजूद रहे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन मंत्री से भी मुलाकात की और बिलासा देवी एयरपोर्ट, बिलासपुर के विस्तार की सिफारिश की। उनका कहना था कि हवाई सेवा विस्तार से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों के गंभीर और उदार रवैये की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्य छत्तीसगढ़ में लागू होने पर राज्य को नई पहचान मिलेगी और यह राष्ट्र निर्माण में अपनी अलग भूमिका निभा सकेगा।