इस कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर कर रहा था अवैध वसूली

बिलासपुर । एक कांग्रेस पार्षद फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला सरकंडा थाना इलाके का है।मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 50 के पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की तो मामले की जांच में इसका पूरा खुलासा हुआ है।अब नगर निगम ने सरकंडा पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।