अग्निवीर योजना पर प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित
मुँगेली। आज दिनांक 19 मार्च 2026 को डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुँगेली (छत्तीसगढ़) के कक्ष क्रमांक 9 में अग्निवीर योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर, जिला मुँगेली के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निवीर योजना के उद्देश्य, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती पूनम कोरी रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक तथा लगभग 45 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
श्री तिवारी के प्रेरणादायक व्याख्यान से अनेक विद्यार्थी प्रभावित हुए और उन्होंने भारतीय सेना में सेवा देने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना रहा, जिसमें महाविद्यालय सफल रहा।



