आम जनता को गैस की नियमित, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करे सरकार -आम आदमी पार्टी
महासमुंद। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गहराते रसोई गैस संकट, कमर्शियल सिलेंडर की कमी और उससे प्रभावित आम जनजीवन व उद्योगों को लेकर भूपेन्द्र चन्द्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय यादव, प्रदेश सह सचिव एवं राकेश झाबक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली जो महासमुंद के तुमगांव चौक से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल को कलेक्टर महासमुंद एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पूरी के नाम से ज्ञापन सौंपा,पार्टी ने आज गैस सिलेंडर की अर्थी सजाकर चार कांधो में लाद कर रास्ते भर 'राम नाम सत् है ।
गैस सिलेंडर के बिना जनता पस्त है।।,
सिलेंडर भी गायब । मोदी भी गायब।।,सिलेंडर का दाम कम करना होगा, कालाबाजारी बंद करो जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
आप नेता भूपेंद्र चन्द्राकर ने सरकार के “गैस की कोई कमी नहीं” वाले दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस संकट के हालात सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। जब सरकार खुद दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर आम जनता को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है? प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ₹500 में गैस सिलेंडर देने की “गारंटी” पूरी तरह फेल हो चुकी है। आज आम आदमी को घरेलू गैस सिलेंडर तक समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹115 की बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने संबोधित करते हुए कहा केंद्र की ग़लत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ की जनता रसोई गैस (एलपीजी) और कमर्शियल गैस की अनियमित एवं अपर्याप्त आपूर्ति की गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। वर्तमान स्थिति में गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों का दैनिक जीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। कमर्शियल गैस की आपूर्ति न होने से बाहर से आने वाले लोगों को होटल रेस्टोरेंट खाना नहीं मिल पा रहा है और जहां मिल रहा है वहां महँगा मिल रहा है। होटल रेस्टोरेंट वालों का भी जीवन यापन कठिन हो गया है।
प्रदेश सह सचिव संजय यादव ने कहा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को इस समस्या से अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गैस एजेंसियों में संपर्क करने पर भी संतोषजनक समाधान नहीं मिल पा रहा है।यदि गैस की किल्लत नही है तो ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन की रिफिलिंग समय सीमा क्यों तय की गई है?
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ में संबंधित विभाग और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें तथा गैस की कालाबाज़ारी पर रोक लगावें और छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की नियमित, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने का सहयोग करें। साथ ही, गैस वितरण प्रणाली की निगरानी को सुदृढ़ करने एवं शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में आम जनता के साथ इससे भी बड़ा व्यापक जन आंदोलन करेगी ।
आज के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से मधुराम यादव,पूनाराम निसाद,मेघा चन्द्राकर, सीता दिवान, भागवत साहू, अगेश्वर यादव, तुलु राम ध्रुव, मुकेश कुमार लूकेश्वर सेन ,रामदास निषाद ,सिया राम यादव चंद्रशेखर ध्रुव, दिलीप साहू ऋषभ बैद, हेमलाल यादव हेमंत यादव राजेश यादव रामलाल,भूनेश्वर, हेमलाल साहू, दौवा राम निषाद सहित अनेक आप कार्यकर्ता शामिल रहे।



