छत्तीसगढ़ राज्य दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी के अवैध कब्जे पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त
भिलाई। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में आरोपी के अवैध कब्जे पर बने मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने की।मामला किशोर चौहान उर्फ चेटा से जुड़ा है, जिसे नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत केस दर्ज है।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी और उसका परिवार ग्राम पुरैना में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाकर रह रहे थे। नगर निगम ने पहले नोटिस जारी कर मकान खाली करने को कहा था, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद 4 मई 2026 को प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई से पहले मकान में रखी सामग्री को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया, फिर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटा दिया गया।
घटनास्थल :
ग्राम पुरैना, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. किशोर चौहान उर्फ चेटा, निवासी ग्राम पुरैना, जिला दुर्ग।



