जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी

जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न रायपुर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता बनर्जी सरकार के कुशासन को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास” के विजन पर विश्वास जताया है। इसी भरोसे ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई है।

जश्न के दौरान रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं संजय श्रीवास्तव ने इस जीत को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी और सच्चिदानंद उपासने सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने कहा कि इस जीत में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।