CAF जवान ने साली और चाचा ससुर को गोलियों से भूना

CAF जवान ने साली और चाचा ससुर को गोलियों से भूना

मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के बीच जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में CAF की 13वीं बटालियन के जवान शेषराम बिंझवार ने ड्यूटी से लौटते ही अपनी साली और चाचा ससुर को सर्विस रायफल से गोली मार दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। 

ड्यूटी के बाद सीधे गांव पहुंचा जवान
सूत्रों के मुताबिक, जवान शेषराम की ड्यूटी मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा में लगी थी। उसने बाकायदा हाजिरी लगाई और औपचारिक ड्यूटी पूरी करने के बाद अचानक अपने गांव छिंदपुर पहुंच गया। यहां उसने छिंदपुर नदी के पुल पर मंदिर के पास अपनी सर्विस रायफल से सुबह करीब 11:50 बजे दो लोगों पर गोली दाग दी। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक इसमें से एक उसकी साली और दूसरा चाचा ससुर है। 

बताया गया कि ग्राम रलिया निवासी टेकराम बिंझवार आज अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा। यहां उसने अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर की बेटी मंदासा पर गोली चला दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसी दौरान आरोपी का उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से सामना हो गया और बीच सड़क चाचा ससुर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर पर खून इस कदर सवार था कि ससुराल पक्ष का जो भी सामने आता, उसे मार देता लेकिन उसे दबोच लिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक़ खबर है कि उसने अपने साले पर भी गोली चलाई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन मानसिक व पारिवारिक तनाव को कारण बताया जा रहा है। आरोपी जवान का निवास ग्राम महुआडीह बताया जा रहा है। दिन दहाड़े बीच सड़क पर हुए इस घटनाक्रम से हरदी बाजार क्षेत्र व महकमे में सनसनी फैल गई है। स्थानिय ग्रामीणों ने हमलावर जवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी जवान को काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस खौफनाक वारदात से हरदीबाजार इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह घटना एक बार फिर सुरक्षा बलों के जवानों में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती है।