छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू, न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू, न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे BLO

 चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, विशेष गहन पुनरीक्षण की पूर्व हमनें तैयारी कर ली है। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से मिलान हुआ। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से 71% मिलान हो चुका है। राजनितिक पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, आज से विशेष गहन पुनरीक्षण सम्बन्धी प्रिंटिंग/ ट्रेनिंग 3 नवंबर तक होगी। 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक BLO घर- घर जाएंगे। BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे। BLO न्यूमेशन फॉर्म को मतदाता से ही कलेक्ट करेंगे। 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्ति ली जाएगी। 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।

प्रदेश में हैं 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता
यशवंत कुमार ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं और 24 हजार 371 मतदान केंद्र है। प्रदेश में 38 हजार 338 राजनीतिक पार्टियों के एजेंट है. राज्य के 33 जिलों में 467 ERO/AERO है।