खरीफ विपणन वर्ष 2025 का धान खरीदी 15 नवंबर से हो सकती है शुरू कब तक होगा अंतिम तारीख.... पढ़िये पूरी खबर
खरीफ विपणन वर्ष 2025 पर धान खरीदी की विस्तृत जानकारी

छत्तीसगढ़ में इस साल 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की संभावना है। राज्य सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से होगी। इसके लिए कैबिनेट की अगली बैठक में धान उपार्जन नीति पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन जारी है और पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह धान खरीदी प्रदेश के पंजीकृत किसानों से इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन के माध्यम से की जाएगी।
छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति बनकर तैयार है। खास बात ये है कि इस बार धान उपार्जन करने वाली सोसाइटियों और मिलिंग करने वाले मिलरों को सरकार कुछ राहत दे सकती है। छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से संभावित है। इस बार धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन मिलेगा।