रायपुर में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सम्बलपुरी दिवस

रायपुर में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सम्बलपुरी दिवस

राजधानी रायपुर में महिलाओं द्वारा सम्बलपुरी दिवस बड़े उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ समलेई एवं माँ रामचंडी की पूजा-अर्चना से हुआ।

इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया तथा सम्बलपुरी लोकनृत्य, भजन और सांस्कृतिक गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती रीति भोई, श्रीमती सीमा पंडा, श्रीमती पल्लवी प्रधान, श्रीमती मंजू प्रधान, प्रज्ञा पंडा एवं श्रीमती अनुपमा प्रधान विजेता रहीं।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीति भोई एवं श्रीमती गायत्री साहू ने किया, जबकि पूजा-अर्चना का दायित्व श्रीमती रीना साहू ने निभाया।

आयोजन में शामिल सभी महिलाओं ने सम्बलपुरी संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रत्येक वर्ष इसी उत्साह के साथ सम्बलपुरी दिवस मनाने का निर्णय लिया। उपस्थित महिलाओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।