वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने विवेक आचार्य

वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने विवेक आचार्य

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी विवेक आचार्य (2006 बैच) की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। पर्यटन मंडल में प्रबंध संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद अब उन्हें वापस वन विभाग में पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत विवेक आचार्य को पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक पद की सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं। इसी के फलस्वरूप राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।