प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा संकल्प को साकार करने स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान
रायपुर। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सहभागिता की तथा श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के संकल्प और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा, तभी स्वच्छ रायपुर और विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें तथा अपने घर, मोहल्ले और शहर के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दें।
स्वच्छता के लिए श्रमदान, सेवा के प्रति समर्पण और विकसित भारत का संकल्प—इन्हीं सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इस मुहिम में रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी ,जोन 3 की आयुक्त श्रीमती प्रीति सिंह जी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



