राजीव गांधी वार्ड में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ

राजीव गांधी वार्ड में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-13 में आज नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। नवनिर्मित केंद्र से क्षेत्र के नन्हे बच्चों एवं मातृशक्ति को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, MIC सदस्य एवं पार्षद श्री महेंद्र खोडियार जी, MIC सदस्य श्री दीपक जायसवाल जी, एल्डरमैन श्री गोपाल सोना जी सहित अन्य गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।