जशपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, 10 से अधिक यात्री घायल

जशपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, 10 से अधिक यात्री घायल

कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, जय बालाजी बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे टांगरपानी गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिससे बस सड़क पर पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से कुनकुरी के होली क्रॉस अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।