डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को मतदाता जागरूकता के लिए मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ।
दुर्ग - लोकसभा चुनाव 2024 में नवाचारी कार्यक्रमों के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान प्रदान किया गया । यह सम्मान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष बिश्नोई ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान आज रायपुर में प्रदान किया । गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डॉ पाणिग्राही ने सबसे पहले मतदान उसके बाद दूसरा काम इस पर केंद्रित अनेक नवाचारी कार्यक्रम चलाए । बारात जाते दूल्हे से पहले मतदान करवाया वहीं दुल्हन के घर पहुंचकर "पहले मतदान फिर कन्यादान " नारे के साथ बिदाई के पहले मतदान करवाया । मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आकर्षक बनाने स्वयं अपनी वेशभूषा एवं एक्टिवा को मतदान जागरूकता के स्लोगन से पेंट कर हाथों में नेवता पत्र लेकर गांव गली शहर में निकल पड़ते लोगों के हाथ में पीला चावल हल्दी लगा नेवता पत्र देते एवं लोगों को मतदान करने अनुरोध करते। शादी ब्याह की तर्ज पर डॉ पाणिग्राही ने 23000 नेवता पत्र छपवाकर प्रचार को गति दिया । नेवता पत्र का विमोचन महासमुंद के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के द्वारा किया गया साथ ही प्रथम नेवता भी उन्हें देकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुवात किया । डॉ पाणिग्रही को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने स्वीप का जिला आइकन मनोनीत किया । नोडल अधिकारी रेखराज शर्मा ,विजय शर्मा का विशेष मार्गदर्शन मिला । दुर्ग जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी का मार्गदर्शन मिला । नेवता पत्र का वितरण बागबाहरा ,महासमुंद ,रायपुर भिलाई, दुर्ग , भोपाल ,ओडिशा सहित अनेक स्थानों में किया । इसके साथ ही मतदान जरूर करें का पोस्टर 16 भाषाओं में छपवाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा के भोपाल कार्यक्रम में वाचन एवं वितरण किया ।इस कार्यक्रम में पहुंचे 10 प्रदेशों के विद्वान जनों को नेवता पत्र एवं पोस्टर प्रदान किया ।मतदान करने का संदेश उनके माध्यम से उनके प्रदेशों में भी गया । 16 भाषाओं के पोस्टर का वाचन एवं जागरूकता दुर्ग में प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ,प्रोफेसर श्रीमती संयुक्ता पाढ़ी के मार्गदर्शन में प्राध्यापकों के सहयोग से स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज में 16 भाषाओं में पोस्टर का वाचन एवं प्रेजेंटेशन दिया गया । श्रीमती सुनीता बोकाडे के मार्गदर्शन एवं प्राध्यापकों के सहयोग से में खालसा कॉलेज में किया गया । युवोदय दुर्ग के दूत , योगेश साहू ,कल्याण महाविद्यालय , प्राचार्य एवं प्राध्यापकों का सहयोग मिला । गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान मिलने पर डॉ पाणिग्राही ने मनीष बिश्नोई का आभार व्यक्त किया ,साथ ही कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले पत्रकारों दुर्ग से राजेंद्र ठाकुर , पुनीत कौशिक , युवराज पांडे ,निर्मल साहू , महेंद्र साहू , अतुल अग्रवाल , धनेन्द्र सिंह चंदेल , बागबाहरा से रवि सेन ,महेश हरपाल , प्रदीप शर्मा , दानवीर शर्मा , कृष्णानंद दुबे ,धनंजय त्रिपाठी , लितेश परमार ,देवेंद्र साहू , अब्दुल गोलू , अविनाश राव , तथा समस्त पत्रकारों का सबका आभार व्यक्त किया है । इस उपलब्धि के लिए डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दिया है ।




