“बदलता भारत – बढ़ता भारत” अभियान के अंतर्गत तेलीबांधा मंडल में विधायक पुरंदर मिश्रा ने बुद्धिजीवी वर्ग से किया जनसंपर्क

“बदलता भारत – बढ़ता भारत” अभियान के अंतर्गत तेलीबांधा मंडल में विधायक पुरंदर मिश्रा ने बुद्धिजीवी वर्ग से किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान “बदलता भारत – बढ़ता भारत” के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल, संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होन के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भाजपा तेलीबांधा मंडल क्षेत्र में निवासरत बुद्धिजीवी वर्ग, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से उनके निवास एवं कार्यस्थलों पर पहुंचकर आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

इस दौरान विधायक श्री मिश्रा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा करते हुए नागरिकों के सुझाव एवं विचार भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि देश के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा मिलती है।
मदर टेरेसा वार्ड
वार्ड प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य श्री संतोष सीमा साहू जी एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने डॉ. जीवन राम तुलसवानी जी से गुरुनानक चौक, तेलीबांधा स्थित उनके क्लिनिक एवं दवाखाने में भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। साथ ही खान साहब से भी आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड
वार्ड प्रभारी श्रीमती पुष्पा रोहित साहू जी एवं विधायक श्री मिश्रा ने चिकित्सक डॉ. सुष्मिता दीक्षित जी से मुलाकात कर समाज एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद किया।

शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड

वार्ड प्रभारी श्री प्रदीप कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में विधायक श्री मिश्रा ने श्री शिव गुप्ता जी एवं श्री जय सिंह सिंघानिया जी से भेंट कर क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की।
सिविल लाइन वार्ड (पंचशील नगर)
वार्ड प्रभारी श्रीमती संजना संतोष हियाल जी एवं विधायक श्री मिश्रा ने श्री चंदन फुलहा मुंगरी जी एवं गोपाल कृष्ण ठाकुर जी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित सुझाव प्राप्त किए।

गुरु घासीदास वार्ड

वार्ड प्रभारी श्री महेश ध्रुव जी एवं  विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने श्री प्रेम मोंगराज जी से भेंट कर समाजहित 0एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सभी सम्माननीय बुद्धिजीवियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का पावन महाप्रसाद भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। उपस्थित जनों ने इस आत्मीय सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक सहभागिता का विश्वास व्यक्त किया।
उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल क्रांति, अधोसंरचना विकास एवं जनहितकारी योजनाओं की सराहना की तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष श्री दलविंदर सिंह बेदी जी, श्री महेश बघेल जी, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुंकरे जी, श्री जीवन साहू जी सहित मंडल एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।