पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की माताश्री श्रीमती शांति वोरा का सोमवार, 13 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
श्रीमती शांति वोरा लंबे समय से वोरा परिवार की प्रेरणास्रोत रही हैं। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त वोरा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
अंतिम यात्रा 14 जुलाई (मंगलवार) को वोरा निवास, पद्मनाभपुर (दुर्ग) से निकलेगी। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के समय की विस्तृत जानकारी परिवार द्वारा अलग से जारी की जाएगी।



