बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, सीएम साय ने दी बधाई

बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, सीएम साय ने दी बधाई

 बीजापुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।