नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार बच्चों व महिलाओं सहित 8 की मौत

नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार बच्चों व महिलाओं सहित 8 की मौत

कैथल (हरियाणा)। कैथल में आज सुबह एक ऑल्टो कार नहर में डूब गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है।मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार के सभी सदस्य गांव डीग के रहने वाले थे और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है