नवा रायपुर फिल्म सिटी ग्राउंड में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
नवा रायपुर स्थित निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में मंगलवार को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सुनसान इलाके में शव मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले से जुड़े हर संभावित एंगल की पड़ताल में जुटी हुई है।



