डब्ल्यू आर एस दशहरा मैदान में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किया दशानन रावण के 101 फीट का पुतला दहन
दशहरा उत्सव के 55वां वर्ष पर भव्य आतिशबाजी गगनचुंबी फटाखों की गूंज और रौनक के साथ 101 फीट का रावण 81- 81 फीट के कुंभकरण एवं मेघनाथ का पुतला बना ध्यानाकर्षण का केंद्र
????️ श्री राम विजयादशमी दशहरा उत्सव रावण दहन में उमड़ा लोगों का जनसैलाब
रायपुर 2 अक्टूबर 2025 आज राजधानी रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक का पर्व रावण दहन श्री राम विजयादशमी दशहरा उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जहां विधायक पुरंदर मिश्रा ने सर्वप्रथम नेशनल क्लब और सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के वॉलिंटियर एवं कार्यकर्ताओं का साल श्रीफल से सम्मान किया। तत्पश्चात गुढ़ियारी के छोटे-छोटे बाल कलाकारों द्वारा कुचिपुड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई एवं रामलीला टीम के पात्र पात्राओं द्वारा रामायण प्रसंग पर प्रकाश डाला गया।
बता दे कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के संरक्षक महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंच से बटन दबाकर 101 फीट का रावण और 81- 81 फीट के मेघनाथ एवं कुम्भकरण का पुतला दहन किया एवं विशाल जनसमुह ने कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी का रोमांचक दृष्य और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, विधायक पुरन्दर मिश्रा, नेशनल क्लब एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष जी स्वामी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अमरजीत सिंह छावड़ा सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद खगपति सोनी, महेन्द्र खेड़ियार सहित आयोजन समिति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोगो की उपस्थिति रही।