संगवारी सोशल एक्टिविटी ग्रुप द्वारा हर्षोल्लास के साथ पुरुषोत्तम माह की सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या पर धार्मिक उत्सव मनाया गया।
संगवारी सोशल एक्टिविटी ग्रुप ने होटल बावर्ची में आज दान धर्म विषय पर धार्मिक उत्सव का आयोजन किया ।
सोशल एक्टिविटी ग्रुप की अध्यक्ष सुनीता शर्मा "नीतू " ने जानकारी दी कि सनातन धर्म में वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठान होता है किंतु इस अधिमास अर्थात पुरुषोत्तम माह का महत्व सबसे अधिक है । इस अधिक माह में ग्रुप के सदस्यों ने भागवत कथा श्रवण, आरती, पूजन का लाभ लिया । अधिमास के 8 बड़े मंगलवार में सुंदर कांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । हिंदू धर्म शास्त्र में पुरुषोत्तम माह में दान का अधिक महत्व है अतः आज ग्रुप में सभी को पूजन हेतु आसन वितरण किया गया, धर्म की दृष्टि से सात्विक भोजन के महत्व पर चर्चा करते हुए पात्र, डिब्बा और राजगीर लड्डू के साथ गर्मी से राहत हेतु सबको आइस्क्रीम वितरित किया गया ।
सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से गठित इस ग्रुप द्वारा ऑक्सीज़न कंस्ट्रेटर मशीन क्रय किया गया, भंडारा, फल दान और पेयजल वितरण करके सेवा का प्रकल्प पूर्ण किया है । ग्रुप की महिला सदस्यों ने जगन्नाथ जी एवं राधा रानी का भजन गाया। सामाजिक एकता और विप्र समाज के उत्थान के लिए बैठक में व्यापक चर्चा किया गया ।
हिंदू धर्म शास्त्र में वर्णित है कि मानव को अपनी कमाई का 10% दान धर्म में व्यय करना चाहिए । अतः सोशल एक्टिविटी ग्रुप के सदस्य अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवाकार्य करके अपना जीवन सार्थक करते हैं । इसी के साथ अगले माह ऐतिहासिक/धार्मिक स्थल का भ्रमण आयोजन भी किया जा रहा है ।
इस आयोजन में सुनीता शर्मा, बबीता दुबे, गिरजाशंकर दीक्षित, सुरेश मिश्रा, शिवाकांत त्रिपाठी, सुधा त्रिपाठी, एम पी दुबे, दीपक शर्मा, अनीता दीक्षित, विनीता मिश्रा, स्मिता पांडेय, सुमन मिश्रा, कनकलता मिश्रा, बबीता मिश्रा, साधना उपाध्याय, पल्लवी झा,सीमा पांडेय, अर्चना तिवारी, अर्चना शर्मा, त्रिभुवन तिवारी, रीता तिवारी, परी, एस.के.अवस्थी, राजेश शर्मा, अविनाश शर्मा, रीना शर्मा, उपस्थित रहे ।



